
सारण (बिहार), 08 अगस्त 2022 : पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार सारण जिलान्तर्गत मोहर्रम पर्व-2022 के शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु रसूलपुर बाजार,चंचौरा बाजार,एकमा बाजार,परसा बाजार,जनता बाजार,में फ्लैग मार्च किया गया।
विधि-व्यवस्था संधारण, साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से सारण जिलान्तर्गत शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर एकमा अंचल पुलिस निरीक्षक,बालेश्वर,राय प्रखंड विकास पदाधिकार सत्येन्द्र परासर,अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा, रसूलपुर थाना अध्यक्ष रामचंद्र तिवारी एकमा थाना अध्यक्ष देव कुमार तिवारी एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी अनरुद्ब कुमार के अलावे एस आई रविन्द़नाथ मिश्रा,गोरख प्रसाद,लाली प्रसाद एवं महिला पुरुष जवान थे तथा अन्य पुलिस कर्मी, सभी संवेदनशील स्थलों/मिश्रित आबादी वाले टोला/मुहल्ला/गाॅव में फ्लैग मार्च (Flag March) किया गया। इस दौरान सारण पुलिस के तरफ से जिलावासियों को शांतिपूर्ण सद्भावनापूर्वक मोहर्रम पर्व मनाये जाने का संदेश दिया गया।
Report: Nagendra Kumar, State Bureau Chief | News Ink, New Delhi