
नई दिल्ली, 01 अगस्त 2022 | संजय अरोरा अब राकेश अस्थाना की जगह लेंगे, संजय अरोरा 31 जुलाई 2025 तक के लिए अपने पद पर बने रहेंगे | बता दें कि इससे पहले के कमिश्नर राकेश अस्थाना आज रिटायर हो रहे हैं जिनकी जगह पर संजय अरोरा को नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है | राकेश अस्थाना को पिछले साल एक साल का सेवा विस्तार करके दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनाया गया था |
तमिलनाडु कैडर के साल 1988 बैच के अधिकारी संजय अरोड़ा को अगस्त 2021 भारत तिब्बत सीमा पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया गया था | इसके अलावा उन्होंने सितंबर 2021 में भारत चीन एलएसी गार्डनिंग फोर्स का कार्यभार संभाला था | संजय अरोड़ा को आईटीबीपी में तीन सेब साहब के नाम से जाना जाता है | संजय अरोड़ा देश के उन गिने चुने आईपीएस में से हैं जो किसी अर्धसैनिक बल में डेप्युटेशन पर कमांडेट के पद पर आए थे | अरोड़ा ने साल 1997 से 2002 तक कमांडेट के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं |