
Lumbini, 17 May 2022 : मोदी और देउबा ने लुम्बिनी बौद्ध विहार क्षेत्र में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज (भारत अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र) के निर्माण कार्य के लिए आधारशिला रखी। निर्माण का कार्य पूरा हो जाने के बाद यह विश्व स्तरीय सुविधाओं वाला केंद्र बन जाएगा और यहां दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक पहलुओं का आनंद ले सकेंगे।
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्कृति और विरासत केन्द्र का निर्माण भारत स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ द्वारा लुम्बिनी विकास ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है।